जनपद में लोनिवि 14 कार्य पूरे कर चुका है, जिनकी लंबाई 39.35 किलोमीटर है, इन पर 52 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत आई है। खतौली शूगर मिल और मंसूरपुर के ओवर ब्रिज पर 66 करोड़ 65 लाख खर्च हुआ है, इनका लोकार्पण होगा।
यह भी पढ़ें: GAZAB: मेरठ में कमिश्नर का कुत्ता चोरी, प्रशासन में मची खलबली, अब घर-घर ढूंढ रही पुलिस
वहीं, काटका और मंदौड के बीच गंगनहर पर बनने वाले सेतू का शिलान्यास किया जाएगा। इस पर 8.58 करोड़ खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि अगले नौ माह में जिले में 94 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे कराए जाने हैं।