फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: दो किसानों के मकानों में लाखों रुपये की चोरी, नगदी-जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश

Wed, 14 Jul 2021 02:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां दो किसानों के मकानों में लाखों रुपये की चोरी की गई है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया गया। यहां कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में दो किसान परिवारों के घर में लाखों रुपये और जेवरात की चोरी हुई। वहीं जानकारी लगने के बाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच की।

विज्ञापन


बताया गया कि मंगलवार रात में खाली पड़े मकान के रास्ते से चोर किसान रणवीर सिंह के घर में घुस गए। यहां से चोर करीब 40 लाख रुपये की नकदी और जेवरात ले गए। इसके बाद चोर दूसरे किसान अनिल कुमार के मकान की तीसरी मंजिल से होकर दूसरी मंजिल पर पहुंचे। चोरों ने वहां हॉल में सोए परिवार के सदस्यों को बंद करके चोरी की वारदात की। 

पीड़ित परिजनों के अनुसार दो कमरों में अलमारियां तोड़कर ढाई लाख की नकदी और करीब 10 लाख रुपये की कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। वहीं एक साथ दो घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें