मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी में सोमवार रात को बदमाशों ने एक वारदात को अंजाम दे डाला। बताया गया कि थाना छपार के गांव भैंसरहेड़ी निवासी डाॅ. मनव्वर और कस्बे के लक्सर रोड पर मेडिकल स्टोर संचालक शोएब पर अपने गांव लौटते समय बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
सोमवार देर रात दोनों पुरकाजी से अपनी कार में सवार होकर गंगनहर पटरी से होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। भैंसरहेडी मोड़ पर तीन अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। कार पर फायरिंग भी की, जिससे कार के शीशे टूट गए। दोनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।