फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चेयरपर्सन के खिलाफ चार्जशीट मंजूर, अदालत ने जारी किए समन, जानिए क्या था पूरा मामला

Tue, 23 Aug 2022 10:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

अदालत ने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और फर्म गोल्डन ट्राइंगल सर्विसेज के मालिक अमरीश त्यागी को समन जारी किया है। कोर्ट ने 10 अक्तूबर को उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अदालत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में नगर पालिका में कूड़ा उठाने के लिए खरीदे गए टिपर मामले में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और फर्म गोल्डन ट्राइंगल सर्विसेज के मालिक अमरीश त्यागी के खिलाफ पुलिस की ओर से दाखिल आरोप पत्र को अदालत ने स्वीकृत कर लिया है। सीजेएम कोर्ट से चेयरपर्सन को समन जारी कर 10 अक्तूबर को उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


पिछले साल नौ अगस्त को तत्कलीन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने फर्म गोल्डन ट्राइंगल सर्विसेज के मालिक अमरीश त्यागी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की विवेचना में पालिकाध्यक्ष का नाम भी सामने आया। पुलिस ने मामले मे चेयरपर्सन और अमरीश त्यागी के खिलाफ 28 जून को चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। सीजेएम कोर्ट ने अब आरोप पत्र को स्वीकृत कर लिया है। दोनों को समन जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ में मर्डर का नया ट्रेंड: इन हत्याओं से सहम गया हर किसी का कलेजा, एक ही एंगल से हुए तीन कत्ल, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
नगर पालिका सभासद राजीव शर्मा ने मामले की शिकायत तत्कालीन डीएम से की थी। उनका कहना था कि स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर कूड़ा उठाने के लिए नगर पालिका ने 35 टिपर खरीदे थे। वाहन ठेकेदार से साठगांठ कर एडवांस भुगतान करके बाजार मूल्य से ज्यादा पर खरीद की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें