फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर के चंद्रमोहन शर्मा को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, पहले भी मिल चुके कई सम्मान

Thu, 16 Mar 2023 09:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

UP News : मुजफ्फरनगर के चंद्रमोहन शर्मा को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलेगा। इससे पहले भी उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा की रोशनी से छात्र-छात्राओं का भविष्य जगमग कर रहे मुजफ्फरनगर के शिक्षक चंद्रमोहन शर्मा को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। वह प्रदेश के चयनित 14 शिक्षकों में शामिल हैं।

विज्ञापन


हापुड़ जिले के छजपुर गांव के रहने वाले चंद्रमोहन शर्मा खतौली क्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुर सठेड़ी में शिक्षक है। उन्होंने संस्कृत विषय में पीएचडी की है। वर्तमान में वह छात्र-छात्राओं को संस्कृत और हिंदी पढ़ाते हैं। स्कूल में स्काउट गाइड के प्रभारी भी हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए उनका चयन किया है। शिक्षक का कहना है कि पुरस्कार मिलने से खुश है। साल 2003 से वह स्कूल में पढ़ा रहे हैं। 

जिले में ही पढ़े और यहीं पर पढ़ा रहे
शिक्षक ने बताया कि उनकी माता स्वर्गीय शांति देवी खतौली की रहने वाली थी। इंटर के बाद वह साल 1979 में ननिहाल पहुंच गए थे। उन्होंने स्नातक, परास्नाक और पीएचडी जिले से ही की। बाद में पूरा परिवार खतौली में आकर ही रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deoband: महबूबा मुफ्ती के शिवलिंग पर जलाभिषेक से आगबबूला हुए उलमा, बोले-ये इस्लाम के खिलाफ

आदर्श शिक्षक का मिल चुका सम्मान
शिक्षक चंद्रमोहन शर्मा को इससे पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें कई संगठनों की ओर से आदर्श शिक्षक का सम्मान दिया गया।

यह भी पढ़ें: महंगाई की ऐसी मार: फिर चूल्हे के धुएं में घुट रहीं महिलाएं, कबाड़ हो रहे गैस सिलिंडर, हैरान कर देगी ये रिपोर्ट 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें