फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: खतौली में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने की जनसभा, विक्रम सैनी की पत्नी ने जमा किया नामांकन पत्र

Thu, 17 Nov 2022 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

यूपी उपचुनाव अपडेट : उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरुवार को खतौली पहुंचे। वह यहां भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी की पत्नी नामांकन फॉर्म भी जमा करने पहुंचीं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व नामांकन जमा करतीं राजकुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरुवार को खतौली पहुंचे। चुनाव को लेकर उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी अपना नामांकन फॉर्म जमा करने पहुंचीं।

विज्ञापन


खतौली में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरुवार सुबह करीब 10 बजे खतौली स्थित आर्यन बैंक्वट हॉल में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव पर चर्चा की। वहीं निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की पत्नी और भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन फॉर्म जमा किया।

यह भी पढ़ें: By Poll: कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां सुरेश देवी ने किया नामांकन, खतौली से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

 

विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
खतौली में जीटी रोड स्थित बैंक्वट हॉल में बीजेपी की नामांकन सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाग लिया।

नामांकन सभा में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को लेकर सभा की। वक्ताओं ने कहा कि निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी ने हिंदुत्व और समाज की सेवा करने की सजा पाई है। मुख्यमंत्री योगी के किसी भी सिपाही को कम नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: चर्चित जान मोहम्मद हत्याकांड में फैसला आज, 15 साल पहले मस्जिद में की गई थी हत्या
 
ये लोग रहे मौजूद
सभा में मंत्री डॉ संजीव बालियान, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, वीरपाल निर्वाल, विधायक उमेश मलिक समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें