फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त, 1193 रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की आखिरी परीक्षा ट्रेड, रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र विषय की हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की शनिवार को परीक्षा समाप्त हो गई। आखिरी परीक्षा इंटरमीडिएट की हुई। 1193 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की आखिरी परीक्षा ट्रेड, रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र विषय की हुई। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में पंजीकृत 507 परीक्षार्थियों में से 485 ने परीक्षा दी, जबकि 22 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान विषय के लिए पंजीकृत 12 हजार 251 परीक्षार्थियों में से 11 हजार 606 उपस्थित रहे। 645 ने परीक्षा छोड़ दी।
समाज शास्त्र विषय के लिए पंजीकृत छह हजार 512 परीक्षार्थियों में से पांच हजार 986 ने परीक्षा दी। 526 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस तरह दोनों पालियों में 1193 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की बिगड़ी तबीयत
द्वितीय पाली में परीक्षा देने पहुंची छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। छात्रा नवाब अजमत गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रही थी। जब परीक्षा छूटने का आधा घंटा बच गया था तो अचानक छात्रा को उल्टी हो गई। इसके बाद उसे एक अध्यापिका और गार्ड के साथ एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। डीआईओएस ने बताया कि जब छात्रा की तबीयत बिगड़ी, तब तक उसका पूरा प्रश्नपत्र हल हो चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें