फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - प्रथम में 339 और द्वितीय पाली में 29 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 23 Feb 2024 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की दूसरी परीक्षा पालि, अरबी, फारसी, नागरिक शास्त्र, संगीत गायन व कृषि शस्य विज्ञान विषयों की हुई। प्रथम पाली में 339 और द्वितीय पाली में 29 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। प्रथम पाली में 70 और द्वितीय पाली में 33 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। अब अगली परीक्षा 27 फरवरी को होगी।

बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के पंजीकृत 17 में से 15 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दो ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट के पंजीकृत 5804 में से 5467 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 337 अनुपस्थित रहे। इसके बाद द्वितीय पाली में हाईस्कूल के पंजीकृत 109 परीक्षार्थियों में से 107 ने उपस्थिति दर्ज कराई, दो ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट के पंजीकृत 924 छात्र-छात्राओं में से 897 ने परीक्षा दी, जबकि 27 छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थिति रहे। दोनों पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 6854 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 6486 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 368 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। अब अगली परीक्षा तीन दिन की छुट्टी के बाद होगी। प्रशासनिक और माध्यमिक विभाग के अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी केंद्रों की निगरानी की गई है।
विज्ञापन




आसान रही परीक्षा, कम रहे विद्यार्थी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पालि, अरबी, फारसी, नागरिक शास्त्र, संगीत गायन व कृषि शस्य विज्ञान (वैकल्पिक विषय) की परीक्षा हुई। ऐसे में काफी कम बच्चों ने परीक्षा दी। 75 में से कुछ ही केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। छात्रा नेहा, मुस्कान और छात्र राहुल व अंकित ने कहा कि परीक्षा काफी आसान थी। उनका पेपर अच्छा गया है। सिलेबस में से ही प्रश्न आए थे। जिन्हें उन्होंने बड़ी आसानी से हल किया।
विज्ञापन




स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण

डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य विषयों की परीक्षा नहीं थी। ऐसे में कुछ ही केंद्रों पर परीक्षा हुई। अब तीन दिन की छुट्टी के बाद 27 फरवरी को परीक्षा होगी। ऐसे में सचल दस्तों की ओर से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्ट्रांग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिसमें स्ट्रांग रूम में रखी अलमारी के लॉक के साथ-साथ पुलिस कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें