मुजफ्फरनगर में पुलिस पर किसानों के उत्पीड़न और रतनपुरी प्रकरण में वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भाकियू ने एसएसपी कार्यालय के घेराव का एलान किया है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि पुलिस किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: UP: वर्दी के रौब में तो कोई जानबूझकर नहीं लगा रहा हेलमेट,जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, वसूला दो लाख का जुर्माना
महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर आयोजित पंचायत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि बरला में सीओ कार्यालय पर हुए प्रकरण में बेवजह मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसके बाद रतनपुरी में युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि सोम मौके पर ही मौजूद नहीं थे।
पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि रतनपुरी प्रकरण को चार दिन में हल करा देंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। इसी वजह से तय किया गया है कि अगर 13 नवंबर तक पुलिस ने अपना वादा पूरा नहीं किया गया तो भाकियू 14 नवंबर को एसएसपी कार्यालय पर महापंचायत करेगी। इस दौरान जिला प्रभारी विनय चौधरी, नवीन राठी, प्रमोद गुलिया, अशोक घटायन, संजीव राठी, प्रमोद अहलावत मौजूद रहे।