फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज होगा यूपी-100 योजना का शुभारंभ      

Mon, 19 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डायल यूपी-100 योजना के तहत पहुंचीं नई गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना डायल यूपी-100 का शुभारंभ सोमवार को होगा। इसके लिए पुलिस विभाग दो दिन से तैयारियों में जुटा है। पुलिस लाइन सभागार में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर होंगे। वह दोपहर दो बजे गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शासन द्वारा दी गई 53 गाड़ियां पुलिस लाइन में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


15 से 20 मिनट में पीड़ित को एंबुलेंस की तरह पुलिस सहायता पहुंचाने के लिए यूपी-100 डायल योजना शुरू की गई है। एसएसपी बबलू कुमार ने स्वयं पुलिस लाइन पहुंचकर कार्यक्रम की जानकारी ली। रविवार सुबह से जनपद के 21 थानों से योजना के लिए ट्रेनिंग लेने वाले पुलिसकर्मी  पुलिस लाइन पहुंचने शुरू हो गए। शहर के सिविल लाइन थाने को तीन, शहर कोतवाली को चार और नई मंडी कोतवाली को पांच गाड़ियां दी गई हैं।       

जनता को जागरूक करेंगे
मुजफ्फरनगर। डायल यूपी-100 योजना को लेकर पुलिस विभाग की ओर से जनता को जागरूक किया जाएगा। कप्तान बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन से गाड़ियों को संबधित थानों के लिए रवाना किया जाएगा। रास्ते में पड़ने वाली मुख्य जगहों पर गाड़ियों में सवार पुलिसकर्मी लोगों को योजना की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें