गंगनहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
खतौली। गंगनहर घाट पर नहाते समय लोगों ने गंगनहर में शव को उतराता हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को गंगनहर से बाहर निकाला। शव की पहचान न होने के कारण पुलिस ने पंचनामा भर परीक्षण को भिजवा दिया।
सोमवार की सुबह गर्मी के कारण गंगनहर घाट पर काफी युवक नहा रहे थे। गंगनहर में उतराते हुए एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। शव देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगनहर से शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को परीक्षण के लिए भिजवा दिया। इस संबंध में पुलिस ने आसपास के थानों की पुलिस को अवगत करा दिया है।