शुकतीर्थ के गंगा स्नान के मेले में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री व अन्य नेतागण।
- फोटो : KHATAULI
मोरना। शुकतीर्थ के गंगा स्नान मेले में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान भी पहुंचे। उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं से सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, विधायक उमेश मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अर्जुन तोमर, जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र बबलू, संजय राठी, हरेंद्र शर्मा, अनिल राठी, अवनीश चौधरी, हरीश राठी, पुष्पांकर पाल, अनिल त्यागी आदि मौजूद रहे।