फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर वाहन तालाब में पलटा

विज्ञापन
16-रतनपुरी क्षेत्र में तालाब में पलटी डीसीएम गाड़ी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। गांव सठेड़ी में शगुन पेट्रोल पंप के पास धान से लदा एक वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक चालक रामराज निवासी सतेंद्र पुत्र महावीर डीसीएम में धान लेकर रामराज से पानीपत हरियाणा जा रहा था। बुधवार सुबह करीब तीन बजे जब वह रतनपुरी के गांव सठेड़ी स्थित शगुन पेट्रोल पंप के पास तालाब के निकट पहुंचा, तो अचानक नींद की झपकी आने के कारण चालक सतेंद्र गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। चालक गाड़ी के नीचे दब गया। उसके पीछे चल रहे एक अन्य डीसीएम चालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रतनपुरी पुलिस ने दूसरे डीसीएम चालक की सहायता से उसको बाहर निकाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से तालाब में गिरे वाहन को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें