18-जानसठ में जागरुकता रैली निकालती छात्राएं।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। गोमती कन्या इंटर कालेज की छात्राओं और अध्यापिकाओं ने यातायात के नियमों को लेकर जागरूकता रैली निकाली। शुभारंभ प्रधानाचार्या ज्योति बाला ने किया। छात्राओं द्वारा हाथों में यातायात के नियमों की तख्ती लेकर यातायात के नियमों व शराब पीकर वाहन न चलाने तथा हेलमेट लगाकर तथा बेल्ट बांधकर ही गाड़ी चलाने आदि के नारे लगाकर कस्बे वासियों को जागरुक करने का काम किया। रैली के तहसील में पहुंचने पर एसडीएम आईएएस अनुज मलिक ने बच्चों को रैली निकालने के लिए बधाई का पात्र बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों से प्रेरणा लेकर सभी लोगों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। रैली में द्रोपदी मित्तल, कविता, रेखा गर्ग, पूजा सहगल, अरशी खान, सुधा, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।