फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, किसान की मौत

विज्ञापन
खतौली में भैंसी के पास हुआ सड़क हादसा, जिसमें कार चालक की मौत हो गई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली। जीटी रोड पर गांव भैंसी के निकट अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में गांव भैंसी निवासी किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसी निवासी राहुल उर्फ बिट्टू (46) पुत्र जवाहर सिंह खेती करने के साथ-साथ हाईवे पर नावला स्थित देवराना रेस्टोरेंट में कैंपस सुपरवाइजर था। राहुल शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे कार में किसी काम से मंसूरपुर जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही जीटी रोड पर ईंट-भट्ठे के पास किसी वाहन से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में राहुल घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसको सीएचसी ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर नायब तहसीलदार ने भी सीएचसी पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें