फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना : जनपद में दिखाई नहीं देंगे लावारिस गोवंश : बालियान

Mon, 25 Sep 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

बुढ़ाना। लुहसाना गांव में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने कहा कि एक माह बाद जनपद में कहीं पर भी लावारिस गोवंश अथवा आवारा पशु दिखाई नहीं देगा। जनपद में इंडस्ट्री लगवाकर रोजगार दिलवाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने 2200 मीटर सड़क का शिलान्यास भी किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी की ओर से आयोजित सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि तुगलकपुर में बन रहे गाय अभयारण्य का काम 30 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। लुहसाना गांव से क्राउन कॉन्वेंट स्कूल तक 2200 मीटर लंबी तथा पांच मीटर चौड़ी सड़क बनना स्वीकृत हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, प्रमेश सैनी, ब्रजपाल सहरावत, मुकेश शर्मा, नीरज, विजय दुल्हेरा, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें