बुढ़ाना। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब किसान व मजदूर सहित सबके हित में कार्य कर रही है। आयुष्मान कार्ड से मजदूर व किसान परिवार का अच्छे हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज होगा।
कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड वितरण समारोह का आयोजन हुआ। बालियान ने कहा कि मजदूर व किसान परिवार को बीमारी की हालत में अच्छी चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिए आयुष्मान भव योजना आरंभ हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर फौजदार, डॉ. अन्नू चौधरी, डॉ. सोनू कश्यप व डॉ. उमंग श्रीवास्तव सहित चिकित्सालय का सभी स्टाफ मौजूद रहा। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह, मुकेश शर्मा मौजूद रहे।
अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचा रही सरकार : कपिल
मुजफ्फरनगर। मखियाली में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि कि भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना है। जिलामंत्री सुधीर खटीक, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, भाजपा नेता पदम तोमर, चेयरमैन ओम सिंह तोमर, विशाल खोकर, रक्षित नामदेव आदि मौजूद रहे।
खतौली, जानसठ और शाहपुर में भी लगे स्वास्थ्य मेले
खतौली/जानसठ/शाहपुर। सीएचसी पर आयोजित आयुष्मान भवः स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह ने किया। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार, तंजेब चौधरी, चीफ फार्मासिस्ट गंभीर सिंह, लवकेश, जावेद, आशु मौजूद रहे। शाहपुर में आयुष्मान मेले का शुभारंभ सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार व ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी ने किया। केंद्र प्रभारी डॉ. ओपी जायसवाल, ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधक अमित कुमार तायल, पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी मौजूद रहे। खतौली में मेले का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख के पति गौतम गुर्जर ने किया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. भावना, डॉ. निशा त्यागी, डॉ. संदीप, हेमंत शर्मा, जावेद अहमद, शिवराज सिंह, दिनेश कश्यप, वेद प्रकाश, दुर्गेश शर्मा, नेत्रपाल, मनीषा सिंह, शालू उपस्थित रहे।