फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जुर्माने के खिलाफ जिला जज की अदालत में याचिका दाखिल करेंगे उमेश मलिक

Sat, 16 Sep 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 17 जुलाई को आए निचली अदालत के फैसले के खिलाफ याचिका की तैयारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक पर लगाए गए एक हजार रुपये के जुर्माने के खिलाफ जिला जज की अदालत में याचिका दाखिल की जाएगी। बचाव पक्ष निचली अदालत के फैसले का विरोध करेगा।
भाजपा ने 2017 के चुनाव में बुढ़ाना विधानसभा सीट से उमेश मलिक को प्रत्याशी घोषित किया था। 21 जनवरी 2017 को नामांकन दाखिल करने के दौरान उन पर धारा 144 के उल्लंघन में परिवाद दाखिल किया गया था। प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायालय (एमपी/एमएलए कोर्ट) के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने की। अदालत ने पूर्व विधायक पर एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया था। बचाव पक्ष ने अर्थदंड जमा किया, जिसके बाद विधायक को जमानत मिल गई थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता श्यामवीर सिंह ने बताया कि जिला जज की अदालत में याचिका दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

क्या था मामला
भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक नामांकन के दौरान थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र में महावीर चौक से कलेक्ट्रेट के प्रकाश चौक गेट की तरफ पहुंचे थे। इस दौरान नारेबाजी हुई। ढोल और लाउडस्पीकर बजाए गए। १००-१५० समर्थक साथ थे। पुलिस ने समर्थकों को गेट पर ही रोक दिया और भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिवाद दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें