फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापे, चिकित्सकों में मचा हड़कंप    

Wed, 21 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएमओ ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की। छापेमारी से चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने चिकित्सकों से पूछताछ करने के साथ केंद्रों के कागजातों की जांच-पड़ताल की। मरीजों का रिकार्ड और लाइसेंस भी देखे गए। औचक छापेमारी से शहर भर के क्लीनिकों पर अफरा-तफरी मच गई। छापेमार कार्रवाई से अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर आए मरीज भी सहम गए।       
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जांच की आड़ में लिंग परीक्षण होने की कई बार प्रशासन को शिकायत की गई है। अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर हो रही मनमानी और प्रतिबंधित लिंग परीक्षण को लेकर प्रशासन ने शहर में छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद नईम और एसीएमओ की टीम सबसे पहले सदर बाजार में सुभाष बालियान के क्लीनिक पर छापा मारा। यहां पर अल्ट्रासाउंड मशीनों के साथ अनेक दस्तावेजों की भी जांच-पड़ताल की।

लाइसेंस भी देखा गया। इसके सदर बाजार में ही डॉ दीप शिखा जैन और वासु हॉस्पिटल में भी टीम ने छापे मारे। दोनों स्थानों पर चिकित्सकों के लाइसेंस और अनेक रिकार्ड की गहन जांच पड़ताल की गई। मशीनों को देखा और मरीजों से भी पूछताछ की गई। यहां से संतुष्ट होने के बाद टीम महावीर चौक पर डॉ के के जैन के क्लीनिक पर पहुंची। टीम को देखकर चिकित्सकों के साथ मरीजों में भी अफरातफरी मच गई। सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएमओ ने क्लीनिक पर लगी मशीन की जांच की, यहां पर मरीजों की संख्या कम मिली।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने चिकित्सकों से भी पूछताछ की। छापेमारी से चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। सदर बाजार के आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सक क्लीनिक बंद कर भाग खड़े हुए। सिटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद नईम ने बताया कि छापेमारी में कोई अवैध कार्य नहीं मिला है। रिकार्ड भी क्लीनिकों के दुरुस्त पाए गए हैं। हालांकि इसके बाद भी चेेतावनी दी गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें