फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: यूजीसी कानून को लेकर सवर्ण समाज में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। यूजीसी की नई नीतियों एवं प्रस्तावित कानून के विरोध में कस्बा ऊन के रामलीला ग्राउंड में सवर्ण समाज के लोगों ने बैठक कर यूजीसी कानून के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

इस दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे छात्र हितों के विपरीत बताया और कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की।
आरोप है कि यूजीसी का नया कानून शिक्षा के क्षेत्र में असमानता को बढ़ावा देगा और विभिन्न वर्गों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
बैठक एवं प्रदर्शन के दौरान सुशील गर्ग, सम्मी राणा, बबलू राणा, टोनी मित्तल, गोपाल गोयल, श्रीपाल शर्मा, भूपेंद्र राणा, ओमबीर राणा, सुखपाल भार्गव, आनंद, सत्यम, सचिन स्वामी, विनोद गोयल, सुशील सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें