फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर गांव में त्यागी समाज की पंचायत

विज्ञापन
शाहपुर के गांव चांदपुर में आयोजित त्यागी समाज की बैठक को संबोधित करता वक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
समाज से बुराइयां दूर करने का आह्वान
विज्ञापन

शाहपुर। गांव चांदपुर में त्यागी समाज के 12 गांवों की आयोजित पंचायत में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के साथ एकता पर बल दिया गया ।
शुक्रवार को गांव चांदपुर में क्षेत्र के त्यागी समाज के 12 गांवों के लोगों की आयोजित पंचायत में समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया। बैठक में समाज में व्याप्त बुराइयों, नशा, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या आदि को दूर करने का आह्वान किया गया। इसके अलावा समाज में होने वाले छोटे बड़े विवादों को पुलिस आदि में न ले जाकर समाज में ही आपसी समझौता कराकर खत्म करने की बात कही गई। बैठक में गांव दिनकरपुर निवासी सत्यपाल त्यागी को 12 गांवों का अध्यक्ष व ईश्वर चंद त्यागी डबल को उपाध्यक्ष व मनोज त्यागी चांदपुर को युवा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा ग्राम स्तर पर अध्यक्ष भी मनोनीत किए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन मास्टर राजेश त्यागी ने किया। बैठक में मास्टर सत्यप्रकाश त्यागी, सत्यव्रत त्यागी, नीशू त्यागी, सुभाष त्यागी, डॉ कुलदीप त्यागी, डॉ अतुल त्यागी, अमित त्यागी पुरा, श्रीकांत त्यागी, विजयपाल त्यागी, संजीव त्यागी, सुशील त्यागी, देवेंद्र त्यागी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें