फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पानीपत खटीमा हाईवे पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा/जानसठ। पानीपत खटीमा हाईवे पर निराना के पास स्कार्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। कार को पुलिस ने पकड़ लिया है। चालक हादसे के बाद भाग गया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खादरवाला निवासी 25 वर्षीय अरुण मंगलवार को बाइक से थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव सहावली निवासी 40 वर्षीय सनव्वर के साथ जानसठ की ओर से मुजफ्फरनगर जा रहा था। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर थाना सिखेड़ा क्षेत्र में गांव निराना के पास स्कार्पियो कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार अरुण की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि सनव्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने सूचना सिखेड़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक क्षतिग्रस्त कार मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कराकर उनके परिजनों को सूचना दी। सिखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

शादी समारोह में टेंट व लाइट का ठेका लेते थे
अरुण शादी समारोह में लाइट की सजावट व सनव्वर टैंट लगाने का ठेका लेता था। दोनों ने दोस्तों व भाइयों के साथ मिल कर ग्रुप बनाया हुआ था। दोनों युवक मंगलवार सुबह सनव्वर की बाइक पर सवार होकर मीरापुर के गांव संभलहेड़ा में काम के सिलसिले में गए थे। वहां से वापस आते समय हादसा हो गया। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में शोक छाया है।
युवक की मौत की रिपोर्ट दर्ज

छपार। जनपद सहारनपुर के थाना देवबंद गांव फुलास निवासी राहुल 25 अगस्त की रात में बरला से बाइक पर अपने गांव जा रहा था । बरला देवबंद मार्ग पर इंडियन पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक मेंं टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी निशा ने मंगलवार को थाने में अज्ञात वाहन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कार की टक्कर से नील गाय की मौत

छपार। मंगलवार दोपहर बाद एक कार में राजस्थान के यात्री गंगा स्नान कर लौट रहे थे। जब वह छपार के टोल प्लाजा से आगे पहुंंचे तो इसी दौरान एक नील गाय खेतों से निकल कर सड़क पार कर रही थी। तेज गति से दौड़ रही कार की टक्कर गाय को लग गई। जिससे नील गाय की मौके पर ही मौत हो गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें