मुजफ्फरनगर। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं। मंगलवार को सरकुलर रोड स्थित रेशू विहार में आवारा कुत्तों ने दो महिलाओं पर हमला बोल दिया। पीड़ितों का उपचार कराया गया। परिक्रमा मार्ग स्थित फाटक के समीप रहने वाली महिला पिंकी और बंटी मार्ग से गुजर रही थी। इसी बीच दोनों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बचाकर अस्पताल में उपचार कराया। उधर, नगर पालिका की ओर से बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर वहलना क्षेत्र में डॉग शेल्टर होम बनाए जाने की कवायद चल रही है जबकि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर पालिका दो डॉग कैचर मशीन खरीदने की तैयारी कर रही है।