फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल शपथ ग्रहण : मुजफ्फरनगर में दो ग्राम प्रधानों ने जेल में ली शपथ

Wed, 26 May 2021 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस ने हत्या के प्रयास और बलवा आदि का मामला दर्ज कर प्रधान मोहम्मद कलीम को जेल भेज दिया था, तभी से वो जेल में है।
विज्ञापन
gram pradhan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में जेल में बंद दो ग्राम प्रधानों को प्रशासन ने जेल में ही वर्चुअल शपथ ग्रहण कराई है। पुरकाजी ब्लाक के गांव खोजा नंगला के प्रधान मौहम्मद कलीम और बुढ़ाना ब्लॉक के गांव मंदवाडा के ग्राम प्रधान फैज मौहम्मद को जेल में शपथ ग्रहण कराई गई है। फैज मौहम्मद दिव्यांग भी हैं।
विज्ञापन


पुरकाजी ब्लाक और छपार थाना क्षेत्र के गांव खोजा नंगला से मौहम्मद कलीम प्रधान चुना गया है। परिणाम घोषित होने के दो दिन बाद ही पूर्व प्रधान पक्ष से उसका झगड़ा हो गया था, जिसमें फायरिंग भी हुई थी।

पुलिस ने हत्या के प्रयास और बलवा आदि का मामला दर्ज कर प्रधान मोहम्मद कलीम को जेल भेज दिया था, तभी से वो जेल में है। उधर, बुढ़ाना ब्लाक के गांव मंदवाडा से फैज मौहम्मद प्रधान बना। परिणाम घोषित होते ही गांव में विजयी जुलूस निकाला था। पुलिस मौके पर गई तो पुलिस पर पथराव किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर ग्राम प्रधान फैज मौहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों ग्राम प्रधान जेल में बंद होने पर प्रशासन ने उन्हें जेल में ही शपथ ग्रहण कराई।

बुढ़ाना और पुरकाजी ब्लाक के अधिकारियों ने मंगलवार को जेल में जाकर दोनों ग्राम प्रधानों मौहम्मद कलीम और फैज मौहम्मद को वर्चुवल शपथ ग्रहण कराई। यह जिले में पहली बार हुआ जब दो ग्राम प्रधानों को जेल में शपथ ग्रहण कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें