फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मेरठ के लिए ... जानसठ - दो ट्रकों की टक्कर, एक चालक की मौत

Sat, 17 Feb 2024 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जानसठ के गांव सालारपुर के सामने दो ट्रकों की भिडंत के बाद मौके पर मौजूद पुलिस
विज्ञापन
- गांव सालारपुर के निकट पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव सालारपुर के निकट पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर दो ट्रकों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल है। दूसरे ट्रक का चालक भी हादसे में घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह थाना मीरापुर के गांव संभलहेड़ा निवासी अफजाल उर्फ साद्दा (45) पुत्र हनीफ अपने क्लीनर गांव संभलहेड़ा निवासी अरशद पुत्र चुन्ना के साथ कोटद्वार से लोहे की इंगट लादकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। जैसे ही वह पानीपत खटीमा राजमार्ग पर गांव सालारपुर में ईंट भट्ठे के सामने पहुंचा, तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में चालक अफजाल उर्फ साद्दा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर अरशद और दूसरे ट्रक का चालक वसीम पुत्र नोबा निवासी गांव पिटलोकर, थाना सरधना, जनपद मेरठ गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक चालक के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने घर ले गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें