फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पालिका के दीवार बनाने के विरोध में हंगामा

Fri, 16 Feb 2024 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा अपनी भूमि को सुरक्षित करने के लिए दीवार कराए जाने के प्रयास के दौरान भारी हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने सभासद के नेतृत्व में पालिका की टीम का घेराव करते हुए दीवार निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने दिया। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया।
नगर पालिका परिषद शहर के रुड़की रोड पर पुलिस चौकी के पीछे स्थित अपनी भूमि पर एमआरएफ सेंटर का निर्माण करा रही है। पालिका यहां बाउंड्री चाहती है। कई वर्षों से एकता विहार, जाकिर कॉलोनी और रामपुरी में आने-जाने के लिए शॉर्टकट के रूप में लोग इस मार्ग को प्रयोग कर रहे हैं। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार ठेकेदार सुनील कर्णवाल अपनी टीम के साथ रुड़की रोड पर एमआरएफ सेंटर पहुंचे थे तथा पालिका की भूमि को अवैध कब्जे से बचाने के लिए उनके द्वारा बाउंड्री का कार्य शुरू करने का प्रयास किया। क्षेत्र की जनता ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद सुनीता और उनके पति प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप का कहना है कि नगर पालिका द्वारा अपनी भूमि बचाने के लिए बाउंड्री का कार्य करने को आज कार्यवाही शुरू की जिसका लोगों ने विरोध किया और रास्ता बंद न करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पालिका के अवर अभियंता से भूमि संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें