मनरेगा में मिल पाया है दो हजार को रोजगार
मुजफ्फरनगर। जिले में दस हजार 909 प्रवासी श्रमिक आए हैं और 8603 यहां से गए हैं। जो श्रमिक यहां अपने घरों पर वापिस आए हैं, इनमें से दो हजार को मनरेगा के अंतर्गत काम दिया गया हैं। देश भर प्रवासी श्रमिकों के घर पहुंचने के सिलसिले में मुजफ्फरनगर में दस हजार 909 प्रवासी श्रमिक देश के विभिन्न कोने से जनपद में आए हैं। इनमें अधिकतम शहरी क्षेत्र के हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लगभग चार हजार प्रवासी श्रमिक आए हैं। इनमें से दो हजार को मनरेगा में रोजगार दिया गया है। परियोजना निदेशक जयसिंह यादव का कहना है कि जो श्रमिक बचे हैं उनको भी रोजगार देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
श्रमिक लौटे : 10909
मनरेगा में जॉब कार्ड बने : 2400
मनरेगा में काम मिला : 2000