फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में दो शुगर मिल कर्मचारियों की मौत

Sun, 06 Jan 2019 11:30 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली की त्रिवेणी शुगर मिल खतौली के दो कर्मचारियों की गन्ने से लदी ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों चीनी मिल से ड्यूटी पूरी करने के बाद से बाइक से अपने गांव जा रहे थे। दोनों कर्मचारी मेरठ के गांव जीतपुर के निवासी थे। उनकी मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। शुगर मिल कर्मियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था।        
विज्ञापन


मेरठ जिले के थाना दौराला क्षेत्र के चिरोड़ी गांव निवासी अनिल (40) पुत्र रणबीर और दौराला क्षेत्र के ही गांव जीतपुर निवासी शिवकुमार (41) पुत्र धर्मवीर खतौली त्रिवेणी शुगर मिल में रिफाइनरी में काम करते थे। शनिवार देर रात करीब दो बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद दोनों बाइक से घर जाने के लिए निकले। खतौली कोतवाली से आगे निकलते ही बुढ़ाना तिराहे के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे गन्नों से भरे ट्रक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों ट्रक के नीचे कुचले गए। कुचले जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस और मिल कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। साथी मिल कर्मचारियों ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। हादसे को लेकर शुगर मिल कर्मियों में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक शिवकुमार के भाई जयबीर नेे अज्ञात में ट्रक चालक के विरुद्ध हादसे का मुकदमा दर्ज कराया है।       
विज्ञापन


हेलमेट भी चकनाचूर हो गए       
शुगर मिलकर्मी शिवकुमार हादसे के दौरान बाइक चला रहा था। उसके पीछे साथी कर्मी अनिल बैठा था। दोनों ने हेलमेट लगा रखे थे। ट्रक के पहिये के नीचे कुचले जाने से बाइक सवारों के हेलमेट भी चकनाचूर हो गए थे। ट्रक के पहिये उतरने से हेलमेट तेज आवाज के साथ टूटे।       

चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोग
गन्नों से लदा ट्रक के नीचे कुचले जाने से शुगर मिलकर्मी शिवकुमार व अनिल की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। आसपास के लोगों को आभास हो गया था कि कोई बड़ा हादसा हुआ है। मकानों से बाहर निकले लोगों ने दो शवों को देख तो उनके दिल भी दहल गए।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें