मंसूरपुर। मुकदमेबाजी की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। हवाई फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। मारपीट में एक घायल हो गया।
गांव सोंहजनी तगान निवासी शुभम त्यागी, भारतीय किसान यूनियन तोमर का पदाधिकारी है। रविवार शाम वह अपने कुछ साथियों के साथ खेतों से वापस घर लौट रहा था। शुभम जब भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता अक्षु त्यागी के घर के सामने पहुंचा, तो अक्षु व शुभम पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में अक्षु के सिर में चोटें आईं। इसी बीच एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग की गई। दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्र होने से तनाव बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।