मंसूरपुर में कानपुर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए।
- फोटो : KHATAULI
शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। दो जुलाई को कानपुर के बिकरू गांव हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई टीम पर हुए हमले में शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों को मिल मंसूरपुर के पंचायत घर में श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मंडल प्रभारी राजेंद्र फौजी ने कहा कि इस जघन्य अपराध के लिए जो भी दोषी हैं, उन सबको सजा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी जागन राठी, बेगराज सिंह राठी, राजेंद्र राठी, गौरव मलिक सागर प्रजापति, शिवम राठी सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।