गाँव ककरौली में जमकर हुआ पथराव की पुलिस को जानकारी देती पीड़ित महिलाएं
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, मोरना। खोर हटाने को लेकर चली आ रही रंजिश में मंगलवार शाम दोनों पक्षों में एक बार फिर झगड़ा हो गया। मारपीट व पथराव हुआ। कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पथराव के दौरान पड़ोसी गौरव के घर के शीशे, सीसीटीवी टूट गए। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
ककरौली गांव में एक पक्ष के नौशाद, सोनू, शादाब व दूसरे पक्ष के जीशान, अब्दुल कासिम, मुमताज, कालू के बीच खोर हटाने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। मंगलवार शाम दोनों पक्ष एक ही स्थान पर चारपाई बिछाना चाहते थे, जिस पर उनमें विवाद के बीच मारपीट व पथराव हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, मोहल्ले में बारात आई हुई थी, झगड़े में पथराव के कारण शादी समारोह में भगदड़ मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। पथराव के दौरान कई व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। गौरतलब है कि गत 2 मई को भी इन्हीं दोनों पक्षों में ककरौली में खोर हटाने को लेकर विवाद में जमकर पथराव हुआ था । थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई है। कई लोग पकडे़ है।
गाँव ककरौली में जमकर हुआ पथराव की पुलिस को जानकारी देते बुर्जग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पत्थरबाजी के दौरान तोड़े गए कैमरे को दिखा दे हुए पीड़ित के बच्चे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR