फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझा बेचने पर दो दुकानें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और संभावित एनआरसी के विरोध में चल रहे महिलाओं के धरना प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने नगर में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाली दो दुकानों और बिना नंबर की बाइकों को सीज किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी देहात विद्यासागर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने मेन बाजार, हनुमान चौक से होकर खानकाह पुलिस चौकी तक पैदल मार्च निकाला। बाजार में पतंग की दो दुकानों में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिलने पर उन्हें सीज कर दिया। अधिकारियों ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी दौरान दो अलग-अलग बाइकों पर जा रहे युवकों की दो बाइकों को सीज भी किया गया। एसपी देहात को एक दुकान पर किशोर मजदूरी करते मिला तो उन्होंने संबंधित दुकानदार को जमकर हड़काया। बाद में पुलिस ने किशोर को उसके घर भेज दिया। एसपी देहात ने बताया कि दो दुकानों से चाइनीज मांझा सीज किया गया है, वहीं दो बिना नंबरों एवं एक बाइक पर तीन युवकों के मिलने पर उन्हें सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें