फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, तीसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, तीसरा फरार
विज्ञापन

चरथावल। पुलिस ने चरथावल-तितावी सीमा पर मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनका तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से तितावी क्षेत्र से लुटी बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुए है।
थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार रात करीब 11.50 बजे पुलिस को चरथावल सीमा से सटे तितावी क्षेत्र के गांव काजीखेड़ा में बदमाशों के होने की सूचना मिली। एसएसआई ने पुलिस टीम के साथ उन्होंने काजीखेड़ा के जंगल में घेराबंदी कर दी। आरोप है पुलिस को देखकर तीन आरोपियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों की घेराबंदी की। मौके से तितावी क्षेत्र के काजीखेड़ा निवासी निकुल उर्फ मोटा एवं शक्ति उर्फ आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि 22 फरवरी में तितावी थाना क्षेत्र के जफरपुर निवासी संजय से खुसरोपुर मार्ग से बाइक और मोबाइल फोन लूट की वारदात हुई थी। पकड़े गए आरोपियों ने घटना संलिप्त होने की बात कुबूल की और बाइक और मोबाइल फोन बरामद करा दिए है। जबकि मुठभेड़ में प्रयुक्त तमंचा कारतूस भी बरामद कर लिए है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने न्यायालय से कई मामलों में फरार चल रहे वारंटी रामकुमार को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ने बताया कि पकड़ा गयाआरोपी थाने का टॉप 10 और हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें