फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: व्यापारी की अपहृत बेटी की तलाश में जुटी पुलिस की दो टीम

Sun, 27 Jul 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर निवासी व्यापारी की अपहृत बेटी की तलाश में पुलिस की दो टीम लगी है। व्यापारी की बेटी को दूसरे समुदाय के युवक पर अपहरण कर ले जाने का आरोप है। सीओ सिटी के आदेश पर खालापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


थाना खालापार क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती 21 जुलाई को रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। बेटी को तलाश करने के दौरान परिजनों को पता चला कि सुजडु निवासी जुनेद उनकी बेटी को अपहरण कर ले गया है। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नही हुई। शुक्रवार देर शाम हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार के साथ पीड़ित व्यापारी ने सीओ सिटी राजू कुमार साव से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


सीओ सिटी के आदेश पर खालापार थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। सीओ सिटी ने बताया कि युवती की बरामदगी व आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें