जानसठ। बृहस्पतिवार को बुढ़ाना तहसील के चपरासी हरबीर के पुत्र निकुंज चंदेल ने जानसठ तहसील के चपरासी सुनील कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। शुक्रवार को जानसठ तहसील के चपरासी सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि गांव नाइपुरा निवासी हरबीर बुढ़ाना तहसील में चपरासी है। वह अपने बेटे निकुंज चंदेल के साथ 4 सितंबर को सुबह 11 बजे तहसील के अन्दर सभाकक्ष के पास आए तथा उसके साथ अभद्रता की। आरोप है कि पिता व पुत्र ने उसकी जेब में दो हजार रुपये भी निकाल लिये। शोर मचाने पर ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।उसने पूर्व में भी चपरासी पिता व पुत्र के खिलाफ प्रार्थना पत्र थाना जानसठ में दिए हुए हैं, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। सीओ यतेंद्र सिंह नागर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।