फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मेरठ जेल में कहासुनी की रंजिश में हुई सागर की हत्या

Fri, 06 Sep 2024 03:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मेरठ जनपद के दौराला निवासी सागर अहलावत की हत्या मेरठ जेल में कहासुनी के बाद शुरू हुई रंजिश के चलते की गई थी। हत्यारोपियों ने एक बार पहले भी मेरठ में हत्या की योजना बनाई लेकिन मौका नहीं मिला। घटना वाली रात में सागर को घर से बुलाकर सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गांव शेखपुरा के जंगल में रेलवे लाइन के निकट 30 अगस्त को पुलिस को सागर अहलावत का शव मिला था। मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान सागर अहलावत, निवासी मनोहरपुरी कालोनी, दौराला (मेरठ) के रूप में हुई थी।

मृतक के पिता मनोज ने तुलसी कालोनी गली नंबर एक कंकरखेडा निवासी गौरव सिरोही पर हत्या का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक करीब तीन माह पूर्व ही जेल से जमानत पर छूट कर आया था। वह गांव शेखपुरा में एक मंगलामुखी के साथ किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन


सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि सागर अहलावत की हत्या रंजिश के चलते की गई थी। सागर अहलावत और कंकरखेड़ा निवासी गौरव सिरोही की लगभग चार माह पहले मेरठ जेल में कहासुनी हो गई थी। गौरव सिरोही, सागर अहलावत से रंजिश रखने लगा था।
पूछताछ में गौरव सिरोही ने बताया कि उसने खतौली के पीपलहेड़ा निवासी मोहित और मोहल्ला तीरथ कालोनी निवासी सचिन ठाकुर से दोस्ती की। दोनों को शराब पिलाने और पैसों का लालच देकर अपने साथ मिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें