अभी 500 से अधिक लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई जांच में जिले के दो मरीज कोरोना पॉजीटिव पाए गए। दो मरीज ठीक हो गए। अभी 500 से अधिक लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में दो मरीज कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इनमें से एक शहरी क्षेत्र और दूसरा मोरना क्षेत्र का मरीज शामिल है। दोनों संक्रमित मरीजों को उनके घर पर ही आइसोलेट किया गया।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि दो मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है, वहीं पहले से ही संक्रमित दो मरीजों की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव भी आई है। यह दोनों मरीज बिल्कुल ठीक हो चुके है। अभी फिलहाल 527 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। लगातार कोरोना संक्रमण की जांच की जा रही है। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की। संवाद