जैन संत पुष्पदंत सागर जी महाराज का नगर में हुआ मंगल प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैन संत पुष्पदंत सागर जी महाराज का नगर में प्रवेश करने पर जैन समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। पुष्पदंत सागर जी महाराज ने कहा कि धर्मनगरी में तीसरी बार आकर प्रफुल्लित हूं।
आचार्य श्री का मंगल विहार शनिवार सुबह अतिशय क्षेत्र वहलना से शुरू हुआ। अंबा विहार पर शैंकी जैन के यहां स्वागत एवं पाद प्रक्षालन किया गया। रेनबो विहार में भी सभी परिवारों ने पाद प्रक्षालन किया। शिव चौक पर भव्य अगवानी जैन समाज की ओर से की गई। शिव चौक से घास मंडी पारसनाथ स्ट्रीट प्रेमपुरी होते हुए जैन अतिथि भवन में कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर के चित्र अनावरण से संजय जैन, राजीव जैन ने की।
विमल सागर जी का चित्र अनावरण प्रवीण जैन और राजेश जैन ने किया। दीप प्रज्वलन हंस कुमार जैन, मनीष कुमार, अविनाश जैन, सुनील जैन, अमित जैन, अंकुर जैन, अनुज जैन ने किया। गणाचार्य श्रीजी का पाद प्रक्षालन डॉ सुनील जैन, राजन जैन, प्रीतुल जैन ने सपरिवार किया ।
तत्पश्चात गणाचार्य की ओर से प्रवचन हुए। अंत में महा आरती हुई। इस दौरान भूषण जैन, कुमरेश जैन, दीपक जैन, नितिन पंसारी, भूषण जैन, सुशील जैन, शैंकी जैन, वीरेन्द्र जैन मौजूद रहे।