फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चार कॉलोनियों में एमडीए कराएगा सड़कों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण की ओर से शहर के विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में जर्जर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए एमडीए की ओर से बजट जारी कर दिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्माण प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की कई कॉलोनियों की सड़क जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। एमडीए की ओर से अवस्थापना निधि से पांच सड़कों के निर्माण का खाका खींचा गया है। एक्सईएन विनीत अग्रवाल ने बताया कि शहर की पुरानी स्टेट बैंक कॉलोनी में मुख्य मार्ग नंबर एक से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 26 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है। विष्णु विहार फेज एक में 21 लाख रुपये से सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा मोहल्ला अम्बा विहार में 21 लाख और 16 लाख के बजट में दो सड़कों का निर्माण होगा। इसके अलावा नुमाइश कैंप में भी 13 लाख रुपये से एक सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें