फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: साधू के वेश में दो बदमाश व्यापारी के घर में घुसे

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी के पुत्र को बेहोश कर लूट करने की कोशिश की
विज्ञापन

पुत्री के शोर मचाने पर भागे बदमाश, पुलिस को नहीं दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में साधु वेशधारी दो बदमाशों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर उसके पुत्र को बेहोश कर लूट करने की कोशिश की। परिजनों के शोर मचाने पर दोनों बदमाश फरार हो गए। उधर, पुलिस ने इस संबंध में जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार निवासी व्यापारी मनोज सिंघल बृहस्पतिवार को अपने प्रतिष्ठान पर चले गए थे। उनके घर में पत्नी, पुत्र लक्ष्य और पुत्री के अलावा अन्य परिजन मौजूद थे। दोपहर को दो व्यक्ति हाथों में कमंडल लिए साधु के वेश में उनके घर पहुंचे और परिजनों से भिक्षा देने को कहा। व्यापारी का पुत्र भिक्षा देने के लिए गया। इसी दौरान साधु वेश धारी बदमाशों ने उनके पुत्र को बेहोश कर दिया और मकान में घुसने लगे। मगर, व्यापारी की पुत्री ने भाई को बेहोशी की हालत देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आए अन्य परिजनों को देखकर दोनों बदमाश फरार हो गए। मनोज सिंघल भी अन्य व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी ने दोनों बदमाशों को काफी तलाश किया किंतु उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं दी गई है। वे अपने स्तर से पता कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें