फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तार चोरी कर बेचने-खरीदने में रेलवे कर्मचारी और कबाड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएचई डिपार्टमेंट में तैनात कर्मचारी सुधीर कुमार पर लगा है आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रेलवे लाइन के विद्युत तार चोरी करने और बेचने के आरोप में ओएचई डिपार्टमेंट में तैनात कर्मचारी सुधीर कुमार और एक कबाड़ी मोहम्मद इनाम को गिरफ्तार कर किया गया है। आरपीएफ ने दोनों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
रेलवे लाइन के विद्युत तार काफी समय से कम होते जा रहे थे। अधिकारियों ने इस मामले का पता लगाने के लिए गोपनीय तरीके से जांच शुरू कराई। पता चला कि ओएचई डिपार्टमेंट में तैनात कर्मचारी सुधीर कुमार तार चोरी कर रहा था। यह भी पता चला कि तार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड पर दुकान करने वाला कबाड़ी मोहम्मद इनाम खरीद रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे कर्मचारी सुधीर कुमार को बुलाकर पूछताछ की तो उसने अपनी गलती स्वीकार की। कर्मचारी की निशानदेही पर पुलिस ने कबाड़ी की दुकान से काफी तार बरामद किया। पुलिस ने कबाड़ी मोहम्मद इनाम को भी गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी अमरीश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। विभागीय कार्रवाई के लिए अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।

कीमती होता है तार
जो तार चोरी किया जा रहा था, उस पर रेलगाड़ी के संचालन के लिए लाइन लगाई जाती है। यह तार कीमती हैं।

कर्मचारी सुधीर कुमार पर गंभीर आरोप लगाया गया है। विभागीय जांच के बाद कार्रवाई जाएगी। - विपिन कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें