फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कुवैत में फंसने का झांसा देकर दो लाख चालीस हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। मुझेड़ा निवासी एक युवक को साइबर ठग ने मेसेज भेज कर खुद को उसका साला बताते हुए कुवैत में फंसे होने की बात कहते हुए 2 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने जांच शुरू की है। मीरापुर थानाक्षेत्र के गांव मुझेड़ा सादात निवासी माजिद का बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी साला जाबिर कुवैत गया हुआ है। मंगलवार को माजिद के फोन के मैसेंजर पर एक मेसेज आया, जिसने खुद को जाबिर बताते हुए कहा कि वह कुवैत में फंस गया है। उसे 2 लाख 40 हजार रुपये की सख्त जरूरत है। मेसेजकर्ता ने माजिद को एक नंबर दिया और इसे कोलकाता का बताते हुए उस पर रुपये डालने की बात कही। जब माजिद ने फोन नंबर मिलाया तो वह बंद मिला। मेसेजकर्ता में तीन बार कोड व तीन अकाउंट नंबर भेजे तथा उनमें रकम ट्रांसफर करने की बात कही। साले जाबिर को मुसीबत में समझकर माजिद ने 2 लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। मंगलवार को माजिद ने ससुराल में फोन कर जाबिर का हाल जानना चाहा तो उसे ठगी की जानकारी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें