मुजफ्फरनगर/खतौली। दो अलग-अलग जगह हुए हादसों में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। खतौली में करंट से झुलसे कांवड़िये ने दम तोड़ दिया। छपार के निकट बीमारी के चलते मेरठ के कांवड़िये की जान चली गई। अलग-अलग हादसों में 27 से अधिक कांवड़िये घायल हुए हैं।
मेरठ के इंचौली क्षेत्र के लावड़ निवासी नरेंद्र कुमार (54) अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर लौट रहा था। बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार के निकट उसकी तबीयत खराब हो गई। साथियों ने पुलिस को जानकारी दी। साथियों ने कांवड़िये को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बीपी बढ़ने और बुखार के कारण कांवड़िये की उपचार के दौरान मौत हो गई। खतौली में बुधवार रात बारिश के दौरान करीब 18 वर्षीय कांवड़िया डाकघर की दीवार के नीचे रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के बराबर में दिशा शौच करने गया था। इसी दौरान पानी में उतरे करंट से वह झुलस गया था। कांवड़िये को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। अलग-अलग हादसों में 25 से अधिक कांवड़िये घायल हुए हैं।