फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 71 लीटर गंगा जल लेकर चरथावल पहुंचा मुस्लिम युवक

Fri, 02 Aug 2024 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। शामली जिले का युवक समीर मंसूरी युवाओं के साथ हरिद्वार से गंगा जल लेकर चरथावल पहुंचा। बुधवार रात वह महादेव मंदिर परिसर में विश्राम किया। मंदिर कमेटी के संदीप त्यागी ने बताया समीर गांव कादरगढ़ के आठ युवाओं संग हरिद्वार पहुंच गया। उसकी इच्छा को परिजनों ने विराम नहीं लगाया। वह गांव के शिव भक्तों के साथ हरिद्वार रवाना हुआ। वहां से दो प्लास्टिक कैनों में 71 लीटर गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर चल पड़ा। उसने बताया कि पहली बार अपनी इच्छा से गंगा जल लेकर आया है। कमेटी से उसका उत्साहवर्धन किया। बृहस्पतिवार सुबह युवक अन्य भोलों के साथ गंतव्य की ओर रवाना हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें