फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में घायल दो युवकों की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल दो युवकों की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। हादसों में घायल क्षेत्र के दो युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इनमें से गड़वाड़ा निवासी युवक चार दिन पूर्व और सीकरी निवासी युवक मंगलवार को हुए हादसों में घायल हुए थे।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव गड़वाड़ा निवासी अविनाश (30) चार दिन पूर्व बाइक से किसी काम से गया था। वहां से लौटते समय गंगनहर पटरी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने गांव बेलड़ा के निकट उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में अविनाश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया था। बुधवार को मेरठ में उपचार के दौरान अविनाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव सीकरी निवासी विकास (24) मंगलवार को बाइक से बहन की शादी के कार्ड बांटने गांव शुक्रतारी जा रहा था। सीकरी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विकास को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया था, जहां बुधवार को उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव देर शाम उनके गांव ले जाए गए, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें