फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मीरापुर - ट्रक की टक्कर से गिरे खंभे के नीचे दबकर छात्र समेत दो घायल

Fri, 15 Dec 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मीरापुर में दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर विद्वाुत खंबे  के नीचे दबी बाइक व मौजूद स्कूली बच्चचेे 
विज्ञापन
- दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर थाने के पास बस का इंतजार कर रहा था छात्र
विज्ञापन

- गंभीर रूप से घायल छात्र को मेरठ रेफर किया गया है
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गन्ना लदे ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा गिर गया। खंभे के नीचे दबने से छात्र और एक युवक घायल हो गया। आसपास खड़े छात्र बाल-बाल बच गए। एक बाइक भी खंभे के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला भूड़ नई बस्ती निवासी अब्दुल समद पुत्र इकबाल भूम्मा रोड स्थित एसडी इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र है। बृहस्पतिवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर थाने के समीप बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा हुआ था। उसी समय बाईपास की और से आ रहे एक गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक में बिजली के तार उलझ गए और सड़क किनारे खड़ा खंभा गिर गया। छात्र खंभे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सराय गेट निवासी अंकित भी खंभे की चपेट में आ गया और घायल हो गया। पास ही खड़ी राशिद की बाइक भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस और परिजनों ने अब्दुल समद को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें