- सर्दी के साथ कोहरे का भी ट्रेनों पर होने लगा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सर्दी के मौसम में ट्रेनों के विलंब से चलने से यात्री परेशान हैं। बृहस्पतिवार को राजस्थान से आने वाली शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन पौना घंटा और छत्तीसगढ़ से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से ढाई घंटा विलंब से चली।
सर्दी और कोहरे के समय ट्रेनों का विलंब से चलना शुरू हो जाता है। मुजफ्फरनगर होकर जाने वाली दो ट्रेनें बृहस्पतिवार को निर्धारित समय से विलंब से चलीं। ये ट्रेन हाल ही में तीन दिन के लिए रद्द भी कर दी गई थी। बताया गया कि छत्तीसगढ़ में रेलवे लाइन पर काम चलने के कारण ट्रेन विलंब से चल रही हैं। उधर, सहारनपुर निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह यहां पर काम करता है और रोजाना आना जाना करता है। बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ ट्रेन लेट रहने से उसे परेशानी हुई है।