फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 5 गिरफ्तार, चोरी के 12 वाहन बरामद

विज्ञापन
नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में आयें वाहन चोरी के आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली की एसओजी ने रात के अंधेरे में सुनसान रास्तों व हाइवे पर लूट की घटना करने वाले पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनसे एक दर्जन चोरी के दोपहिया वाहन व दो तमंचे व चार कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली में एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी, कि एक सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान मंडी कोतवाली प्रभारी पंकज पंत व कोतवाली की एसओजी प्रभारी सुशील कुमार, मुनेंद्र सिसौदिया, सोविंद्र आदि ने शुक्रवार रात में बागोवाली के रजबहे की पुलिया के पास से चोरी की तीन बाईकों पर सवार पांच बदमाशों को दो तमंचे बरामद कर गिरफ्तार किया। पूछताछ करने के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की एक स्कूूटी व आठ बाइक बरामद की। इन वाहनों के बारे में उन्होंने बताया कि वह उत्तराखंड में रुड़की, मंगलौर आदि स्थानों पर रात के अंधेरे में सुनसान जगह व हाईवे पर वाहन चालक को रोक कर बाइक, मोबाइल व नकदी लूट लेते थे। पांचों बदमाशों ने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पचैंडा खुर्द के जंगल में बीस जनवरी 2022 व आठ नवंबर 2021 की रात में चांदपुर गांव के रास्ते पर बाइक लूटी थी।
मंडी कोतवाली प्रभारी ने बताया, कि पुलिस ने मुस्तफाबाद निवासी नितिन उर्फ भूरी पुत्र सोमदत्त व सोनू पुत्र जयप्रकाश, कृष्णापुरी निवासी राहुल गोयल पुत्र सुशील गोयल, काजीपुर भोपा निवासी मोनू पुत्र रमेश व न्याजूपुरा निवासी शोएब पुत्र नईम को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। सभी का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें