फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी मोहब्बत: दूल्हा-दुल्हन बनीं दो सहेलियां, मंदिर में रचाई शादी, परिजनों ने खूब समझाया पर बोलीं- साथ रहेंगे

Thu, 22 Feb 2024 09:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक अनोखी शादी हुई है। दो सहेलियों में एक दूल्हा बना तो दूसरी दुल्हन बनी। दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। परिजनों ने उन्हें खूब समझाया लेकिन दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन
अनोखी शादी। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवतियों ने सामाजिक रस्मों को दरकिनार कर दिया। दोनों ने प्रेमी-प्रेमिका बन कर घर से भाग कर शादी कर ली। पता चलने पर परिजन दोनों को घर ले आए। समझाने के बाद भी दोनों नहीं मानी। मामला पुलिस में भी पहुंचा, लेकिन वह नहीं मानी और परिजनों से नाता तोड़ कर एक साथ रहने के लिए चली गईं।

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अलग-अलग वर्ग की पड़ोसी दो युवतियां 20 दिन पूर्व घर से चली गई थीं। दोनों के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तलाशने पर भी दोनों का पता नहीं चल पाया था।

बताया गया कि दोनों युवतियों के पास जेब खर्च खत्म हुआ तो उन्होंने खतौली निवासी एक रिश्तेदार को फोन कर कुछ पैसे मांगे। रिश्तेदार ने पैसे लेने आने की बात कहते हुए यह जानकारी युवतियों के परिजनों को दी। तब वह भी खतौली पहुंच गए। पैसे लेने पहुंची युवतियों को दो दिन पूर्व घर लाया गया।

गण्यमान्य लोग व परिजनों ने उन्हें खूब समझाया, लेकिन दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। तब परिजन बृहस्पतिवार को दोनों युवतियों को लेकर थाने पहुंच गए। वहां भी युवतियां एक साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। बताया कि उन दोनों ने खतौली में एक मंदिर में शादी कर ली है। अब वह पति-पत्नी हैं। पुलिस और परिजनों ने दोनों को जाने दिया। एक युवती ने पुरुष जैसे कपड़े पहन रखे थे, एक ने दुल्हन की तरह शृंगार किया था।

यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश यादव बोले- अग्निवीर भर्ती लाने वाले राष्ट्रवादी नहीं हो सकते, बसपा को लेकर कही ये बड़ी बात
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि युवतियां बालिग थीं। उनकी गुमशुदगी दर्ज थी। दोनों सकुशल मिल गईं और अपनी मर्जी से चली गई हैं।

यह भी पढ़ें: CBI Raid: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुस्तैनी हवेली पर तीन घंटे चली कार्रवाई, देखिए अंदर की तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें