पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रुकवाना चाहा तो पिकअप में सवार दो तस्करों ने पुलिस पर गोली चला दी और वाहन को दौड़ा लिया। पीछा कर घेराबंदी करने पर आरोपी पिकअप छोड़कर भागने लगे तो पुलिस की फायरिंग में दो तस्कर बिजनौर के नजीबाबाद के गांव पूरनपुर गढ़ी निवासी राहुल, नजीबाबाद के जलालाबाद के मोहल्ला छोटा कुरैशियान निवासी उस्मान पैर में गोली लगने पर घायल हो गए। उनके चार साथी जंगल में फरार हो गए।
घायल दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। उनके फरार चारों साथियों नजीबाबाद के जलालाबाद छोटा कुरैशियान निवासी साजिद, नजीबाबाद के साहनपुर निवासी जुल्फुकार तथा साहनपुर निवासी तालिब, नजीबाबाद के गांव वोरेली निवासी तसलीम को भी कांबिंग में गिरफ्तार कर लिया गया।